नई दिल्ली, जून 8 -- कुछ लोगों को प्यार से बात समझ नहीं आती या कहें कि वे आपकी बात समझना ही नहीं चाहते। वहीं गुस्से में कुछ कहने पर काम और संबंध दोनों बिगड़ने का डर रहता है। ऐसे लोगों से निपटने के लिए कौन से कदम उठाए जा सकते हैं, आइए आपको बताते हैं।अपनी ऊर्जा बचाएं उस बात को कंट्रोल करने की कोशिश न करें, जो आपके कंट्रोल से बाहर है। अपनी ऊर्जा को उस बातचीत या स्थिति पर लगाएं, जिसे आप बदल सकते हैं। बात करते समय पहले के या हालिया मनमुटावों को बीच में न लाएं, वर्तमान की बात करें।प्रतिक्रिया देने से पहले रुकें कोई भी उत्तर देने से पहले सोचने के लिए कुछ सेकेंड का समय लें। अपनी प्रतिक्रिया दबाव या गुस्से के बजाय शांत और स्थिर तरीके से सामने रखें। अगर कोई गुस्से से चिल्ला भी रहा है, तो आप आपा न खोएं। ऐसे में स्पष्ट और स्थिरता से अपनी बात कह दें। अ...