टेढ़ाघाट से चंदेली गुरुद्वारा तक हॉटमिक्स सड़क का लोकार्पण
रुद्रपुर, जून 13 -- खटीमा। ग्राम टेढ़ाघाट मुख्य चौक से चंदेली गुरुद्वारा तक जिला पंचायत की ओर से निर्मित हॉटमिक्स सड़क का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने किया। नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए जिला पंचायत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भुवन जोशी, गुरुसेवक खैरा, रोशन बाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.