हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- रामनगर। टेड़ा में मंगलवार को एक टस्कर हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया और कुछ दूर तक चलता रहा। इससे सड़क के दोनों ओर लोगों यातायात ठप हो गया। वहीं हाथी को सड़क पर आने से वाहन चालक कुछ दूरी बनाकर रुक गए। करीब पांच मिनट तक हाथी सड़क पर घूमता रहा। इस बीच सुरक्षा को देखते हुए कई लोगों ने अपने-अपने वाहन मोड़ लिए। एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि हाथी पानी की तलाश में जंगल से बाहर आ रहा है। मौके पर वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखने पर उससे दूरी बनाए रखें। यह भी पढ़ें- टेड़ा में टस्कर हाथी ने रोका लोगों का रास्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...