बहराइच, जून 4 -- तेजवापुर। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास एवं वन प्रभाग बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय नर्सरी टेड़वा बसन्तपुर में पौधरोपण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद शाकिब रहे। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में डॉ.देवेन्द्र उपाध्याय, घनश्याम वाजपेई, ध्रुव कुमार मिश्र, संजय सिंह, डॉ. अनंतराम निषाद, रोहित चौधरी, ऋषु चौधरी, अशोक मधेशिया, हनुमान प्रसाद, पुण्डरीक पाण्डेय, बजरंग बली पाठक, कृष्ण कुमार मिश्र, अमित शुक्ल, ज्ञानेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राम लखन सिंह, कमलेश यादव, अखिलेश कुमार सिंह, महर्षि वाजपेई, श्रेया पटेल, विशाल जायसवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...