टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संघ हुए एकजुट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में टेट अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए आंदोलन की शुरुआत किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने वैशाली की सांसद वीणा देवी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ ने कहा कि 20-30 वर्ष की सफलता पूर्वक अध्यापन कराने के बाद अब सरकार के द्वारा अब शिक्षकों का पात्रता परीक्षा लेना न केवल हास्यास्पद है बल्कि न्याय के विरुद्ध भी है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, प्रधान सचिव राजीव रंजन के साथ उमेश प्रसाद ठाकुर, रामशंकर कुमार, राजकिशोर सिंह, आलोक कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार, नन्दवीर तिवारी, कन्हैया लाल झा, कौशल किशोर शाही आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.