मथुरा, मार्च 9 -- परिषदीय विद्यालयों में आरटीई लागू होने से पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता किए जाने के बाद से इसके विरोध में लगातार प्रदर्शन जारी हैं। प्रांतीय स्तर पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा तैयार किए गए अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (जेटीएफआई) की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की रूपरेखा तैयार की गई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर शिक्षक सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट हो रहे है। इस लड़ाई को लेकर ही अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया है। पोस्टकार्ड अभियान शुरू कर शिक्षक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से नियम को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.