कानपुर, मार्च 24 -- रसूलाबाद,संवाददाता। कस्बे में टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार शाम मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी की। शिक्षक विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग लिखी तख्तियां लेकर शिक्षक जुलूस में शामिल हुए। रसूलाबाद कस्बे में सोमवार शाम यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक सड़क पर उतरे। कस्बे के झींझक रोड तिराहे पर भारी संख्या में इकट्ठा हुए शिक्षकों ने चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। शिक्षक टेट अनिवार्यता के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। टेट अनिवार्यता समाप्त करो,शिक्षक विरोधी नीतियां वापस लेने की मांग को लेकर लिखी तख्तियां लेकर शिक्षक नारेबाजी कर रहे थे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने कहा कि टेट अनिवार्यता शिक्षकों के खिलाफ है और इससे हजारों शिक्षकों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.