बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने काला फीता बांधकर शिक्षण कार्य किया। सरकार से टेट की परीक्षा से मुक्त करने के लिए संसद में कानून लाकर शिक्षकों को राहत देने की मांग की। शिक्षकों का साथ अनुदेशक व शिक्षा मित्रों ने भी दिया। शिक्षक संगठनों ने बैठक कर 26 फरवरी के धरने को दिया अंतिम रूप दिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने बताया कि सोमवार से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक अपना कार्य करते हुए काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 26 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय धरना स्थल पर धरना देकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। विजय उपाध्याय, यादवेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.