संतकबीरनगर, मार्च 26 -- सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव और अशोक गुप्ता के आह्वान पर बुधवार को ब्लॉक के शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर बैठक की ।इस बैठक में टेट अनिवार्य किए जाने पर शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया। 25 साल 30 साल से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों पर काला कानून थोपा जा रहा है। इस काले कानून को वापस लेने की मांग की। टेट के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शिक्षकों की महारैली में ब्लॉक से अधिक संख्या में शिक्षकों की भागीदारी हो। इसके लिए तैयारी बैठक की गई। न्याय पंचायतवार शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मो. आजम, जफीर अली, राम निवास, जलालुद्दीन, अनिल कुमार, फूलचंद, हिमांशु पाण्डेय बैरागी, राम न...