टेट के विरोध में आंदोलन को कमर कसी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद। टेट के विरोध में आंदोलन को शिक्षक नेताओं ने कमर कस ली है। बुधवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने गंगापार के दर्जनों विद्यालयों में भ्रमण किया और शिक्षकों से आंदोलन में अपनी सहभागिता निर्वहन करने का वचन लिया। जनपदीय संयोजक भूपेश पाठक, नरेंद्र सिंह जाटव के साथ प्रवेश कटियार, गोविंद पांडेय, श्याम कुमार सिंह आदि ने प्राथमिक विद्यालय कुइयां, गाजीपुर, कंपोजिट विद्यालय राजेपुर, महेशपुर, हमीरपुर, जैनापुर, उजरामऊ, नयागांव और महात्मा गांधी इंटर कालेज में संपर्क किया। शिक्षकों से कहा गया कि 13 अप्रैल को बाइक रैली में अवश्य सम्मिलित हों। शिक्षकों में भी आंदोलन को लेकर उत्साह था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.