पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में जनपद मुख्यालय पर प्रदेश के आहवान पर समस्त शिक्षक संगठनों ने आरटीई एक्ट-2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। मशाल जुलूस में जनपद पीलीभीत में अटेवा संगठन, प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक कल्याण समिति, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ, टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य परिषद आदि संगठनों ने प्रतिभाग किया। मशाल जुलूस गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गैस चौराहा तक निकाला गया। यह भी पढ़ें- टीईटी के विरोध में मशाल ल...