संभल, अप्रैल 12 -- सुप्रीम कोर्ट की ओर से टेट (TET) की अनिवार्यता से जुड़े आदेश के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर 13 अप्रैल को बहजोई में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। कलक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। महासंघ के पदाधिकारियों में प्रहलाद यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रदेश के करीब 1 लाख 80 हजार और देश भर के करीब 18 लाख शिक्षकों के परिवारों के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों द्वारा सरकार से इस मामले में उचित समाधान निकालने की अपील की जाएगी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा और इसके लिए प्रशासन को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.