फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद। संकुल बैठकों में मंगलवार को टेट अनिवार्यता का विरोध प्रमुख मुद्दा बना। राजेपुर, बढ़पुर, कमालगंज आदि ब्लाकों में हुयी संकुल बैठकों में शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम पाती भी लिखी। जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने बताया कि अब तक 4200 पत्र भेजे जा चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर शिक्षक उत्साहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...