बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। सरकार के टेट अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने धरना स्थल पर पहुंच मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने कहा कि केन्द्र सरकार संविधान संशोधन कर टेट की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करे। अन्यथा तीन सप्ताह बाद जिले के शिक्षक हक के लिए दिल्ली कूच करेंगे। जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए शिक्षकों का हुजूम मांगों को लेकर आक्रोशित दिखा। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला मंत्री विजय उपाध्याय ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ शौतेला व्यवहार कर रही है। डॉ.दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के बीच हुई वार्ता पर भी सरकार वादाखिलाफी कर रही है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.