उरई, मार्च 27 -- उरई। टेट अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में शिक्षक संगठन लामबंद हो रहे हैं। प्राथमिक और जूनियर शिक्षक संगठन ने जिले के सभी शिक्षकों से 4 अप्रैल को दिल्ली महारैली में चलने का आह्वान किया है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षक दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार कर एकजुट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जालौन के जिलाध्यक्ष विद्या सागर मिश्र और उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि टीईटी अनिवार्यता के पूर्व नियुक्त शिक्षको को टीईटी अनिवार्य के लिए टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए जिले से हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल ह...