चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संगठन ने टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने बैठक कर आगामी 13 अप्रैल को मसाल जुलूस निकालने की तैयारी की है। टेट अनिवार्यता का आदेश वापस न होने तक संगठन ने संघर्ष जारी रखने का भी ऐलान किया है।मुख्यालय कर्वी स्थित तुलसी पार्क में संगठन के प्रदेश संयोजक कमलेश पांडेय की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें आगामी 13 अप्रैल को मसाल जुलूस निकालने की तैयारियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पटेल तिराहा के पास तहसील पार्क में सभी शिक्षक एकत्रित होगें। यहीं से मसाल जुलूस की शुरुआत होगी। जुलूस धनुष चौराहा होते हुए शहीद स्मारक एलआईसी तिराहा के पास समाप्त होगा। प्रदेश संयोजक ने कहा कि सरकार जब तक शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता का आदेश वापस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.