मैनपुरी, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविंउ पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जमा हुए और काली पट्टी बांधकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत शनिवार को जनपद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार से अध्यादेश लाकर शिक्षकों के प्रति अन्याय और अपमान पूर्ण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई। जिला महामंत्री राज किशोर यादव ने कहा कि जब तक टेट अनिवार्यता से हमारा एक-एक साथी मुक्त नहीं हो जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- टीईटी के नाम पर शिक्षकों किया जा रह...