हापुड़, फरवरी 26 -- टेट अनिवार्यता के विरोध में गुरूवार को टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बेसिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। कलेक्ट्रेट में भी ज्ञापन सौंपा गया। गुरूवार को टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले अनेक शिक्षक एकत्रित होकर बीएसए कार्यालय हापुड़ पहुंचे। यहां बेसिक शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में लागू किया गया है। अधिनियम के अनुसार अधिनियम के प्रभावी होने की तिथि से अथवा उसके उपरांत नियुक्त होने वाले शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। जबकि उसके पूर्व में नियुक्त सभी शिक्ष...