गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बेसिक के शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और बाद में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे, मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव राय और उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह ने किया। दोपहर एक बजे से शुरू हुए धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए राजेश धर दुबे ने कहा कि अधिक आयु के अनुभवी शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण है। सरकार को अध्यादेश लाकर शिक्षकों को राहत देनी चाहिए, अन्यथा मार्च क...