औरैया, फरवरी 26 -- ककोर, संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर टेट परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में मान्यता प्राप्त संगठनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ककोर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में जनपद भर से आए हजारों शिक्षकों ने भाग लिया। धरने को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के बाद शिक्षकों में अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण शिक्षकों में भय का वातावरण है। उन्होंने टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। धरने के उपरांत शिक्षकों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर बीएसए कार्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.