उरई, फरवरी 26 -- उरई। टीईटी अनिवार्यता के फैसले के विरोध में बीएसए कार्यालय के बाहर हजारों शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। शहर में पैदल मार्च निकाल नारेबारी कर आक्रोश जताया। इसके बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से बीएसए कार्यालय उरई में विशाल धरना दिया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। जिसमे हजारों शिक्षको ने भाग लिया। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले हो रहे धरने को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या सागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.