बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यसमिति गुरुवार को आडीटोरियम में हुई। जिसमें टेट की अनिवार्यता के विरोध में जिले के सैकड़ों शिक्षक दिल्ली पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने कहा कि टीएफआई द्वारा पूर्व में दो बार धरने का कार्यक्रम तय किया, लेकिन सरकार द्वारा दोनों बार अनुमति निरस्त करके शिक्षक एकता को दबाने का कार्य किया है। अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय कर लिया है कि शिक्षक इस बार यह महारैली रामलीला मैदान अवश्य करेंगे। उपाध्यक्ष आसिफ अली ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने का आवाह्न किया। जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने सभी विकास खंडों के अध्यक्ष मंत्री से कहा कि सभी ब्लॉक कम से क...