टेट अनिवार्यता के विरोध में चार को दिल्ली में प्रदर्शन, आज शाम को करेंगे कूच
बरेली, अप्रैल 2 -- बरेली। टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के राम लीला मैदान में शिक्षकों की विराट रैली एवं प्रदर्शन चार अप्रैल को होगा। बरेली से तीन अप्रैल को बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं रवाना होंगे। टेट फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा और जनरल सेक्रेटरी राम मूर्ति ठाकुर ने बताया, शिक्षकों में इस समय गुस्से का उबाल है। जिसका कारण एनसीटी के सर्कुलर को आधार बना कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट का 1 सितंबर 2025 का फैसला है। जिसमें सभी शिक्षकों को टेट अनिवार्यता थोपी गई है। महानगर क्षेत्र बरेली में अध्यक्ष अरुणेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को बैठक की। जिसमें दिल्ली पहुंचने की रणनीति तय की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.