उरई, मार्च 29 -- उरई। टेट अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में एकजुट होकर शिक्षक जमकर गरजे। प्रदेश के साथ जिले के सैकड़ों शिक्षकों की नौकरी जाने का हवाला देकर आक्रोश जताया। वहीं दिल्ली आंदोलन में अधिक से अधिक शिक्षकों को शामिल होने का एक स्वर में शिक्षकों ने आह्वान किया है। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जी के आह्वान पर 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने को रविवार को शहर के रामनगर स्थित रघुवीर धाम में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राट्रीय सचिव राजेश लिटौरिया ने कहा आरटीई लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षको पर टीईटी लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के काले कानून खिलाफ पूरे देश मे शिक्षको में आक्रोश बढ़ रहा है। इसके विरोध में देश भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.