मैनपुरी, अप्रैल 18 -- सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जनगणना 2027 कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिसका प्रशिक्षण चल रहा है और मकान गणना मई माह से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला मंत्री एमपी सिंह के आवास पर हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि सरकार टेट अनिवार्यता के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेगी तो शिक्षक काली पट्टी बांधकर जनगणना प्रशिक्षण करेंगे। वर्तमान में सभी ब्लॉकों में जनगणना प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। जिसमें आज से शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता पर बनी रही और सेवारत शिक्षकों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण में काली पट्टी बांधकर लगातार विरोध करेंगे। जिला उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.