अलीगढ़, फरवरी 25 -- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, सरकार से हस्तक्षेप की मांग खैर, संवाददाता। सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में क्षेत्र के शिक्षकों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने विद्यालयों में शिक्षण कार्य के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से कानून में संशोधन कर पहले से कार्यरत शिक्षकों को राहत देने की मांग उठाई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.