बक्सर, जनवरी 31 -- पेज-03 के लिए कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के सोवां-नोनियापुरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने धावा बोल 30 टेट्रा पैक शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक बरामदगी के साथ दो शराब धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया। दोनों बाइक पर शराब लेकर कहीं जा रहे थे, तभी पुलिस ने बजरंग बली मंदिर के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दूरभाष पर गुप्त सूचना मिली कि बाइक पर सवार होकर दो लोग शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की एक टीम फौरन रेखांकित स्थान के पास धावा बोल सोवां गांव निवासी रमेश कुमार यादव व विकास कुमार यादव को 30 टेट्रा पैक शराब व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक कार्रवाई के लिए बक्सर कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.