नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में 'टेट्रा पैक' में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को अपनी शिकायत राज्य सरकार के समक्ष रखने को कहा। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता मीनाक्षी श्री तिवारी की ओर से पेश वकील अशोक पांडे ने राज्य में टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे टेट्रा पैक आसानी से शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच रहे हैं और वहां का माहौल खराब कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शीर्ष कोर्ट ने 17 जनहित याचिकाएं वापस लेने की अनुमति दी पांडे ने यह भी कहा कि शराब की इस तरह की बिक्री और सेवन अपराधों में वृद्धि के प्...