मुंगेर, मई 11 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत कसौली जागीर मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटी केसौली गांव वार्ड संख्या-9 निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव उर्फ सुलो यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। इस मामले में टेटिया बंबर के थानाध्यक्ष मुकेश केहरी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये मुंगेर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की प्रक्रिया की जा रही है। परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- टेटिया बंबर में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहरामहादसे का विवरण जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव सोमवार सुबह अपने घर से ई-रिक्शा...