मुंगेर, अप्रैल 28 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत ई-केवाईसी (जीवन प्रमाणीकरण) कराने के लिए 30 अप्रैल से 30 मई तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बीडीओ निशा राय ने बताया कि प्रखंड के 9,660 लाभार्थियों में अबतक 2,478 लोगों का ई-केवाईसी नहीं हो पाया है। ऐसे सभी लाभार्थियों को निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर पेंशन बंद हो सकती है। सरकार द्वारा वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को प्रतिमाह 11 सौ रुपये की सहायता दी जाती है। --------- यह भी पढ़ें- जिले में पेंशन लाभुकों के सत्यापन अभियान का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.