मुंगेर, सितम्बर 16 -- टेटियाबंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रखंड में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। बीडीओ निशा राय ने बताया कि अभियान के तहत प्रखंड के 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आशीर्वाद दीप जलाए जाएंगे। इसमें सातों पंचायत भवन, बीआरसी भवन और बंबर चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान में शिक्षा, कला-पेंटिंग, स्वच्छता, छठ घाटों की सफाई और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी कार्यक्रमों में जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और प्रमुख गतिविधियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: 17 सितंबर को दीपों से जगमगाएगा कटिहार बीडीओ ने कहा कि सभी गतिविधियों के लिए कर्मिय...