टेक फेस्ट में दिखी छात्रों की तकनीकी दक्षता
अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या, संवाददाता। जेबी अकादमी सभागार में आयोजित अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता टेक फेस्ट में छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में शहर के 5 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर तीन अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगी गतिविधियां आयोजित की गई। ई-वेस्ट से प्रतिरूप निर्माण में भवदीय पब्लिक स्कूल की अवि पटेल, पावर प्वाइंट प्रस्तुति में जेबीए के कृष्णा व सुकृति तथा हैकाथन में आर्मी पब्लिक स्कूल के क्षितिज और स्वरित को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज़मी आबिदी के नेतृत्व वाले कंप्यूटर विभाग द्वारा संयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक दृष्टि, समूह भावना व समस्या समाधान की वृत्ति विकसित करना था। कार्यक्रम में निर्णायक अतिथि के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.