अलीगढ़, अगस्त 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेन्टिंग पॉलिसी-2017 के तहत सुपर मेगा श्रेणी की वस्त्र इकाई मैसर्स जैन कार्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मथुरा के पक्ष में शासन से 21.50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अलीगढ़ परिक्षेत्र देवेन्द्र कुमार ने बताया कि इकाई ने हथकरघा क्षेत्र में 134 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके सापेक्ष शासन स्तर से गठित समिति की संस्तुति पर 19.18 करोड़ पूंजीगत उपादान एवं 2.31 करोड़ ब्याज उपादान की धनराशि आवंटित की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.