वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में रविवार को साड़ी व्यापारियों ने मुलाकात की। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के संरक्षक अशोक धवन के नेतृत्व में साड़ी व्यवसायियों ने टेक्सटाइल्स पार्क के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। व्यवसायियों ने रमना स्थित टेक्सटाइल्स पार्क में डाइंग प्लांट, फिनिशिंग प्लांट, आधुनिक मशीनें आदि सुविधाओं पर चर्चा की। 75 एकड़ के टेक्सटाइल्स पार्क में अस्पताल, पार्क समेत अन्य सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने साड़ी व्यवसायियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने का भरोसा दिया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम दास गुजराती, महामंत्री देवेंद्र मोहन पाठक, मंत्री गुरुप्रीत रुपानी, भरत शाह, राजेश शाह, ऋषि जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.