पटना, जून 4 -- सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के टेक्नोलॅजी सेंटर का भूमिपूजन 15 जून को गयाजी जिले के खिजरसराय में होगा। भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की भी मौजूदगी रहेंगी। केंद्रीय मंत्री सह गया जी के सांसद जीतन राम मांझी ने कहा कि गया टेक्नॉलॉजी सेंटर से हर साल 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...