मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर। मदर टेरेसा विद्यापीठ के मणिका और मिठनपुरा शाखाओ में सोमवार को मातृ दिवस टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुनीता पूर्वे को मदर टेरेसा मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों एवं उपस्थित माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. एपीजे अबुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य विनीता कुमारी ने कहा कि एक मां से ज्यादा तकनीकी दक्षता किसी में नहीं हो सकती है। इसलिए मातृ दिवस को टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाना सभी माताओं की दक्षता का सम्मान है। विद्यापीठ के प्रबंधक सतीश कुमार झा ने कहा कि मां और परिवार बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है। यह भी पढ़ें- टेक्नोलॉजी दिवस के रूप में मनाया मातृ दिवस मां की ममता की तुलना किसी च...