रुडकी, जून 13 -- रुड़की। पुहाना स्थित रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) में आयोजित टेक्नोमैक्स-2026 तकनीकी प्रदर्शनी में छात्रों ने नवाचार और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं एवं एमसीए के विद्यार्थियों ने करीब 200 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन मैनेजिंग ट्रस्टी यश अग्रवाल, नमन बंसल, महानिदेशक डॉ एमजे निगम और निदेशक डॉ पराग जैन ने किया। विशेषज्ञों ने प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन तकनीकी गुणवत्ता, नवाचार और उपयोगिता के आधार पर किया। "स्मार्ट कंट्रोलर एडॉप्टर" और "द थर्ड आई" को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार मिला। निदेशक डॉ. पराग जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की सृजनशीलता को नई दिशा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...