वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू का सालाना तकनीकी उत्सव 'टेक्नेक्स-26' इस साल अपने 87वें साल में पहुंच जाएगा। 13 से 15 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव के खास मेहमान 'फेरारी' के सीईओ बैंडेटो विगना होंगे। दुनिया की सबसे कीमती और ताकतवर कारों में शुमार फेरारी का खास शो भी आईआईटी बीएचयू में कराने की तैयारी है। टेक्नेक्स-26 की थीम 'फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी' रखी गई है। 14 जनवरी को आईआईटी बीएचयू में आयोजित एक भव्य समारोह में इसकी थीम लांच की गई थी। आयोजन मंडल के मुताबिक इस साल टेक्नेक्स के नियमित आयोजन 'थिंक टॉक' में फेरारी के सीईओ बैंडेटो विगना छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। अपने सत्र के दौरान वह युवा टेक्नोक्रेट्स को तकनीकी की बदलती दुनिया के बारे में बताएंगे। साथ ही प्रतिस्पर्धा के युग में फेरारी को दौड़ में बनाए र...