टेक्नीशियन ग्रेड-एक सिग्नल का कटऑफ जारी
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने उत्तर मध्य रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-एक सिग्नल पद की भर्ती का कटऑफ जारी कर दिया है। वर्ष 2024 में शुरू हुई इस भर्ती का कटऑफ करीब दो साल बाद जारी हुआ है। अब सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 100 अंकों के आधार पर अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 84.03, अन्य पिछड़ा वर्ग का 83.01, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का 82.46, अनुसूचित जाति का 82.70 और अनुसूचित जनजाति का 76.43 अंक रहा। पूर्व सैनिक कोटे का कटऑफ 73.52 और दिव्यांग कोटे का 73.88 अंक है। परीक्षा दिसंबर 2024 में हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.