टेक्नीशियन की हुई तैनाती, खुल गया एक्सरे कक्ष
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- शमसाबाद, संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शमसाबाद सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती नहीं शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसमें मरीजों और तीमारदारों को हो रही समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इस खबर के प्रकाशन से जिम्मेदारों की नींद टूटी। अस्पताल में काफी समय से बंद चल रहे एक्सरे कक्ष को चालू कराने के लिए टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। बताते चलें कि अस्पताल में छह माह से एक्सरे नहीं हो रहे थे। इससे लोग परेशान थे। गुरुवार को एक्सरे टेक्नीशियन अस्पताल पहुंचे और कक्ष खुला। टेक्नीशियन रामभारत ने बताया कि उनकी अब यहां पर तैनाती कर दी गई है। मशीन में अभी टेक्निकल समस्या है जिसको लेकर टीम को सूचना कर दी गई है। जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी और फिर इसके बाद एक्सरे शुरू कर दिए जाएंगे। अब एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.