देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने से उन्हें चालू नहीं किया जा सका है और वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं। इतना ही नहीं रखे-रखे खराब भी हो रहे हैं। ऐसे में संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें मजबूरी में हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जिला अस्पताल को वेंटिलेटर उपलब्ध कराया गया। इसके बाद बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर वर्ष 2021 में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के पास करीब 100 से अधिक वेंटिलेटर हो गए, जबिक आपरेटर और टेक्नीशियन के न होने के कारण वे...