प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन ने प्रयागराज जोन-टू में फील्ड स्तर पर तकनीकी स्टाफ, स्किल्ड लाइनमैन और संसाधनों की भारी कमी को लेकर मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मौजूदा परिस्थितियों में विद्युत व्यवस्था अत्यधिक दबाव में संचालित हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही यूनियन ने टेक्निशियन ग्रेड टू को जेई का दायिस्व सौंपने पर सवाल उठाए हैं।मुख्य अभियंता को भेजे गए पत्र के मुताबिक कई उपकेंद्रों और फीडरों पर सीमित कर्मचारियों से प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक कार्य लिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनमैन तक उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण रात्रिकालीन फाल्ट निस्तारण और आपूर्ति बहाली में भारी देरी हो रही है। रामपुर और सो...