गिरडीह, फरवरी 28 -- बिरनी, प्रतिनिधि। सरिया-धनवार मुख्य मार्ग स्थित परसन ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ जंगल के पास बुधवार की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक को गोली मार कर फरार होने वाले की पहचान करने में परसन ओपी पुलिस एवं बिरनी पुलिस जुटी हुई है। गुरुवार को पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया था। परसन ओपी के एएसआई भरत सिंह सिक्रीवाल, एएसआई अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर गोलीबारी में जख्मी पूरनानगर निवासी नंदकिशोर माली का इलाज धनबाद में चल रहा है। जहां उसकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। घायल ने पुलिस को बताया है कि उसकी किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.