कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पंचकुला में 25 अगस्त को होने जा रही इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-14 में शहर के संजीव कुमार सिंह को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से टेक्निकल डेलीगेट नामित किया गया है। भवानी नगर, निवासी संजीव भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में सहायक सचिव (मानव संसाधन विकास) के पद पर कार्यरत हैं। संजीव इससे पहले भी दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल व रांची में पिछले वर्ष हुए साउथ एशियन एथलेटिक्स में भी ऑफिसियेटिंग कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार देवगन, सचिव डॉ. नरेश चौधरी, दिनेश भदौरिया, रंजीत सिंह चौहान, जीके गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...