टेक्निकल ग्रेड-2 कर्मियों को दी जाएगी उपकेंद्र की जिम्मेदारी
गोरखपुर, अगस्त 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्रों की जिम्मेदारी अब टेक्निकल ग्रेड-2 (टीजी-2) कर्मियों को सौंपी जाएगी। उपकेंद्रों पर तैनात टीजी-2 कर्मियों को इंचार्ज बनाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित उपकेंद्र पर इंचार्ज के नाम की नेम प्लेट और उनके कर्तव्य एवं दायित्वों का भी उल्लेख किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल की अध्यक्षता में प्रदेश के डिस्कॉमों के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में विद्युत उपकेंद्रों पर उपलब्ध मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया गया। निर्णय के अनुसार टीजी-2 कर्मियों को उपकेंद्र संचालन से संबंधित जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से सौंपी जाएंगी।उनके कर्तव्य और दायित्व निर्धारित किए जाने के साथ ही उपकेंद्र पर उनकी जिम्मेदारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.