नई दिल्ली, जुलाई 28 -- निसान इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रहा है। कंपनी ने हाल में टेक्टॉन एसयूवी को लॉन्च किया है। अब कंपनी एक 7 सीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया मॉडल Tekton का 7-सीटर वर्जन हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि रेनो भी अपनी नई डस्टर का 7-सीटर मॉडल तैयार कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों एसयूवी एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। आइए जानते हैं निसान की अपकमिंग 7-सीटर SUV से जुड़ी पांच बड़ी खूबियों के बारे में।Patrol से इंस्पायर्ड होगा डिजाइन निसान ने अभी तक इस नई एसयूवी के डिजाइन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसका लुक कंपनी की फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड होगा। टेक्टॉन को पहले ही बेबी पैट्रोल के तौर पर पेश किया गया है...