दरभंगा, मार्च 20 -- कमतौल। थाना क्षेत्र के टेकटार में गुरुवार को धूमधाम से चैती नवरात्र कलश शोभायात्रा के संग प्रारम्भ हुआ। यहां 1991 से बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजा हो रही है। शोभायात्रा की अगुआई समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार उर्फ हाकिम झा, सचिव अविनाश झा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार झा उर्फ पिंटू लाल ने की। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से धौंस नदी के ब्रह्मस्थान घाट तक निकाली गयी। इसमें 108 कन्याएं, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज, डॉ. अभय शंकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शिवाजीनगर काली मंदिर में नामधुन शुरूदरभंगा। शहर के शिवाजीनगर स्थित काली मंदिर परिसर में 19 से 28 मार्च तक नौ दिवसीय नामधुन नवाह महायज्ञ कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ। मां काली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शशि प्रसाद ने बताया कि 108 कन्याओं ने कलशयात्...