मऊ, अप्रैल 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के टेकई गांव में सोमवार की सुबह अपने कमरे में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच कराने की मांग की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव की जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के लोकापुर निवासी रमेश प्रसाद की पुत्री पूजा की शादी 16 वर्ष पूर्व टेकई गांव निवासी राकेश कुमार से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार रात भोजन करने के बाद 35 वर्षीय पूजा अपने कमरे में सो गई थी, लेकिन भोर में अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह कुछ दिनों से पेट दर्द से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। वहीं, मायके पक्ष ने अचान...