टेंशन नहीं लेना है.., अस्पताल से निकल नीरज कुमार ने बताया- कैसे बिगड़ी तबीयत; अनंत सिंह ने कहा था- नाटक कर रहे हैं
पटना, अक्टूबर 21 -- बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनता दल (यूनाइटेड) के लिए एक राहत भरी खबर आई। पटना स्नातक सीट से पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को नीरज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नीरज कुमार पटना के मेदांता अस्पताल में एडमिट थे। बुधवार को उनकी हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। हालांकि, नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि नीरज कुमार को ना तो बुखार है और ना हीं वो बीमार हैं। अनंत सिंह ने कहा था कि वो ड्रामा कर रहे हैं। इधर व्हीलचेयर पर अस्पताल से बाहर निकले नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आखिर उनकी तबीयत कैसे बिगड़ गई थी। नीरज कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.