कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने "टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान" अभियान अंतर्गत गुरुवार को ग्राम टेंवा में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया। एसडीएम ने ग्राम चकमार्ग व कास्तकार के भूमि विवाद का मौके पर निरीक्षण किया। इसके बाद चकमार्ग व कास्तकारी भूमि पैमाइश कराया। कास्तकार द्वारा चकरोड के आंशिक भाग पर पिलर लगाकर अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चकरोड की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को मौके पर हटवा दिया गया तथा कास्तकार की भूमि पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे। एसडीएम ने राज्सव व पुलिस से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किय...